क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में काग्रेस के मुख्यमंत्री थे? क्योंकि गुजरात में 27 साल बीजेपी के शासनकाल के बाद, प्रधानमंत्री बोले काग्रेस ने राज्य को बर्बाद कर दिया

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने काग्रेस को निशाना बनाते हुए कोसा की काग्रेस मॉडल जातिवाद, भाई-भतीजावाद और पक्षपात का प्रदर्शन है। जिसने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। 

क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में काग्रेस के मुख्यमंत्री थे? क्योंकि गुजरात में 27 साल बीजेपी के शासनकाल के बाद, प्रधानमंत्री बोले काग्रेस ने राज्य को बर्बाद कर दिया

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने काग्रेस को निशाना बनाते हुए कोसा की काग्रेस मॉडल जातिवाद, भाई-भतीजावाद और पक्षपात का प्रदर्शन है। जिसने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। 

जबकि आप सभी जानते है कि, गुजरात में पिछले 27 सालो से बीजेपी की सरकार है और केन्द्र में भी बीजेपी की पिछले 8 वर्षो सरकार है। नरेद्र मोदी स्वंय गुजारत के मुख्यमंत्री रहे है। उनका कार्यकाल वर्ष 2001 से 2014 तक रहा है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मेहसाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बांटो और राज करो की नीति का सहारा लिया है और विभिन्न समुदायों के बीच संघर्ष पैदा किया है। 

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस मॉडल की पहचान भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, वंशवाद की राजनीति, संप्रदायवाद और जातिवाद है. वे वोट बैंक की राजनीति में लिप्त होने और विभिन्न जातियों या यहां तक कि विभिन्न जिलों के लोगों के बीच खराब खून को उकसाने के लिए जाने जाते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस मॉडल ने न केवल गुजरात बल्कि भारत को भी बर्बाद किया। यही कारण है कि आज हमें भारत को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। भाजपा ने कभी भी पक्षपात और भेदभाव की ऐसी नीति का समर्थन नहीं किया है।’

दूसरी ओर नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे (कांग्रेस को) कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को राज्य में भाजपा के ‘कुशासन’ के बारे में बोलना चाहिए। 

खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिए!’

सवाल किया, ‘गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़ा? क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों के मामले में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है? क्यों शिशु मृत्यु दर में राज्य 19वें स्थान पर है?’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘27 वर्षों का हिसाब दीजिए, गुजरात जवाब मांगता है.’

आपको बतादें की गुजरात की 182 सदस्यी विधान सभा के लिए चुनाव हो रहे है। जिसके तहत् 1 और 5 दिसम्बर को मतदान होगा। तथा मतगणना 8 दिसम्बर को होगी। यहां अपनी किस्मत अजमाने के लिए 1621 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।