'केंद्र सरकार भगवान से पूछकर बताए क्यों कम हुई बारिश', RTI के जरिए मंत्रालय से मांगी जानकारी

दरभंगा में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मौसम में हुए बदलाव को लेकर केंद्र के विभाग से जानकारी मांगी है। रोचक यह है कि आरटीआई में लिखा गया है कि भारत सरकार नए उपकरण के तहत भगवान के सलाहकार बनकर जवाब दें कि मौसम परिवर्तन होने पर भगवान सही समय पर बारिश क्यों नहीं करा पाते हैं।

'केंद्र सरकार भगवान से पूछकर बताए क्यों कम हुई बारिश', RTI के जरिए मंत्रालय से मांगी जानकारी
आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार झा।

दरभंगा में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मौसम में हुए बदलाव को लेकर केंद्र के विभाग से जानकारी मांगी है। रोचक यह है कि आरटीआई में लिखा गया है कि भारत सरकार नए उपकरण के तहत भगवान के सलाहकार बनकर जवाब दें कि मौसम परिवर्तन होने पर भगवान सही समय पर बारिश क्यों नहीं करा पाते हैं।

क्या प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हुई है? क्योंकि वर्तमान परिस्थिति में चंद्रयान 2 की चंद्रमा पर लैंडिंग हुई है आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार झा ने इसके लेकर विभाग से जानकारी मांगी है। आरटीआई के जरिए ये जानकारी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से मांगी गई है।

बता दें कि दरभंगा जिला के गौरा बौराम प्रखंड के आसी पंचायत स्थित महुआर गांव के निवासी राजकुमार झा ने जो कदम उठाया है, वो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर राजकुमार का कहना है कि इस बार की भीषण गर्मी और कम बारिश को लेकर जनमानस की क्षति से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

मुक्त और स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। लिंक पर क्लिंक करें और मदद करें ...✅